Sengol In New Parliament Building: भारत के नए संसद भवन का उद्घाटन आने वाली 28 मई को हो जाएगा. लेकिन संसद भवन के उद्घाटन से कई दिनों पहले देश के गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार (24 मई) को की गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक बहुत पुराने प्रतीक सेंगोल ृका इस्तेमाल करके लोगों को चौंका दिया. हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको इस प्रतीक के बारे में पूरी जानकारी देंगे.

1947 में, जब अंग्रेजों ने भारत में सत्ता का हस्तांतरण किया था तो इस मौके पर सेंगोल का इस्तेमाल सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक के रूप में किया गया था. सेंगोल एक प्रकार का राजदंड है, यानि वह देश के शासक के हाथ में सत्ता का स्वामित्व होने का प्रतीक है. अंग्रेजों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को सेंगोल सौंपा था.

आजादी के बाद सत्ता हस्तांतरण के इस प्रतीक को लोग धीरे-धीरे भूल गए, लेकिन उस ऐतिहासिक अवसर के लगभग 75 साल बाद एक बार फिर से सेंगोल सुर्खियों में है और वह देश की नई संसद भवन में लगाया जाएगा.