IPL 2023 Final, CSK vs GT: आईपीएल 16 का फाइनल मुकाबला आज (28 मई) खेला जाएगा. इस सीज़न फाइनल में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने जगह बनाई है. अपना दूसरा सीज़न खेल रही गुजरात की टीम लगातार दूसरी बार फाइनलिस्ट बनी है. वहीं चेन्नई पिछले सीज़न प्वाइंटस टेबल में नौवें स्थान पर रही थी. फैंस लंबे वक़्त से इस खिताबी मुकाबला का इंतज़ार कर रहे थे. अब अगर ऐसे में बारिश हो जाए और मुकाबला न खेला जा सके, तो क्या होगा? आइए जानते हैं.

इस सीज़न का खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले गुजरात और मुंबई के बीच क्वालिफायर-2 का मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला गया था. हालांकि क्वालिफायर-2 मैच से पहले इस मैदान बारिश देखने को मिली थी. तो आइए जानते हैं अगर फाइनल मैच में बारिश विलेन बनती है, तो आईपीएल मैनेजमेंट क्या करेगा.

क्या होगा अगर बारिश में धुल जाए आईपीएल 2023 का फाइनल?

‘AccuWeather’ की रिपोर्ट के मुताबिक, शाम को 56 प्रतिशत बादल रहने और 61 प्रतिशत बारिश होने के आसार हैं. वहीं ‘BBC Weather' की मानें तो 48 प्रतिशत आर्द्रता के साथ हवादार मौसम होने की संभावना है.

अगर बारिश के चलते आज यानी 28 मई को फाइनल मुकाबला नहीं खेला जा सका, तो एक आरक्षित (रिज़र्व) दिन उपलब्ध कराया जाता है, जो 29 मई का होगा. इसके अलावा, आरक्षित दिन पर 120 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है.

वहीं, ज़रूरत पड़ने पर खेल के ओवरों में कटौती भी की जा सकती है, जिससे दोनों ही टीमें कम से कम पांच ओवर खेल सकें. इसके लिए कट ऑफ समय रात 12.26 तक बजे होगा.

वहीं अगर मैच तय दिन यानी 28 मई को शुरु हो गया और मैच में एक भी गेंद फेंक दी गई और फिर बारिश के चलते मैच आगे नहीं बढ़ सका, ऐसे में स्तिथि में अगले दिन यानी रिजर्व डे में मैच की शुरुआत वहीं से होगी, जहां मैच रोका गया था.

टॉस के बाद नहीं शुरु हो पाया मैच?

अगर ऐसी परिस्थिति आती है कि मूल दिन 28 मई को टॉस हो जाता और मैच की शुरुआत नहीं हो पाती है, तो नए दिन यानी रिजर्व डे पर दोबारा टॉस के साथ मैच की शुरुआत होगी. वहीं दोनों ही टीमों को अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने की भी अनुमति होगी. इसके अलावा, अगले दिन भी पांच ओवरों का मैच भी नहीं हो पाता, तो इस परिस्थिति में सुपर ओवर रात 1:20 बजे हो सकता है.

ये भी पढ़ें...

IPL 2023 Final: चेन्नई और गुजरात के बीच होगी खिताब के लिए टक्कर, जानें कब, कहां और कैसे देखें आईपीएल का सबसे बड़ा मुकाबला