Type Here to Get Search Results !

Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक में मात्र 16 वोट से जीते ये उम्मीदवार, आधी रात को हुआ ड्रामा, डीके शिवकुमार भी पहुंचे

<p><strong>Karnataka Election Results 2023:</strong> कर्नाटक की जयानगर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सीके राममूर्ति ने शनिवार (13 मई) को अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की सौम्या रेड्डी को 16 मतों के मामूली अंतर से मात दी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. राज्य सूचना विभाग के एक अधिकारी ने एक बयान में कहा, &lsquo;&lsquo;जयानगर में एसएसएमआरवी कॉलेज के मतगणना केंद्र में अधिकारियों ने देर रात नतीजों की घोषणा की.&rsquo;&rsquo; चूंकि जीत का अंतर बहुत कम था, ऐसे में राममूर्ति ने मतों की पुनर्गणना की मांग की थी.</p> <p>जयानगर में आरवी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट परिसर में उस वक्त तनाव व्याप्त हो गया, जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के साथ-साथ राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष और सौम्या रेड्डी के पिता रामलिंगा रेड्डी समेत कई अन्य नेता मतगणना केंद्र के बाहर प्रदर्शन के लिए पहुंच गए.&nbsp;उन्होंने राममूर्ति को फायदा पहुंचाने के लिए सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाया. चुनाव अधिकारियों ने 16 मतों के मामूली अंतर से राममूर्ति को विजेता घोषित किया.</p>

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.