Type Here to Get Search Results !

Matheesha Pathirana: मथीशा पथिराना के नाम जुड़ा यह दिलचस्प रिकॉर्ड, रवींद्र जडेजा और राहुल चाहर के साथ बने खास क्लब का हिस्सा

Indian Premier League 2023: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल के 16वें सीजन के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को मात देते हुए 5वीं बार इस ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया. चेन्नई ने गुजरात के खिलाफ खिताबी मुकाबले में आखिरी गेंद पर लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया. अब मुंबई इंडियंस के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के नाम भी 5 बार इस ट्रॉफी को जीतने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

इस सीजन चेन्नई की टीम से लगातार पूरे सीजन कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन से सभी का दिल जीता. इसी में एक नाम श्रीलंका क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना का भी शामिल है. कप्तान धोनी ने उन्हें पूरे सीजन बतौर डेथ ओवर्स गेंदबाज के तौर पर शामिल किया. मथीशा अब आईपीएल में सबसे कम उम्र में ट्रॉफी जीतने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं. मथीशा की उम्र 20 साल 161 दिन की थी.

मथीशा इस लिस्ट में रवींद्र जडेजा और राहुल चाहर के बाद तीसरे स्थान पर हैं. रवींद्र जडेजा ने साल 2008 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से 19 साल 178 दिन की उम्र में ट्रॉफी जीती थी. जबकि राहुल चाहर ने साल 2019 में खेले गए सीजन में 19 साल 281 दिन की उम्र में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए ट्रॉफी को अपने नाम किया था.

चेन्नई के लिए सीजन में तीसरे सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बने

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना का आईपीएल के 16वें सीजन में प्रदर्शन देखा जाए तो वह चेन्नई के लिए तुषार देशपांडे और रवींद्र जडेजा के बाद तीसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. मथीशा ने 12 मैचों में 19.52 के औसत से कुल 19 विकेट हासिल किए. इस दौरान उनका इकॉनमी रेट भी 8 का रहा. मथीशा को आईपीएल में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए आगामी श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच लिमिटेड ओवर्स सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम में भी शामिल किया गया है.

यह भी पढ़ें...

IPL 2023: एमएस धोनी टेस्ट के लिए कोकिलाबेन हॉस्पिटल जाएंगे, जानिए कैप्टन कूल को क्या हुआ?

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.