Type Here to Get Search Results !

Wrestlers Protest: 'हम पर FIR दर्ज करने में लगे केवल 7 घंटे', बजरंग पुनिया बोले- ... तो घर जाने का कोई मतलब नहीं

Wrestlers Protest News: दिल्ली के जंतर मंतर पर महिला पहलवानों के प्रदर्शन में शामिल बजरंग पुनिया को 28-29 मई की दरमियानी रात पुलिस ने रिहा कर दिया. बजरंग पुनिया ने हिरासत से बाहर आने के बाद दिल्ली पुलिस को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि यह इस देश का दुर्भाग्य है, एक यौन उत्पीड़न का आरोपी नए संसद भवन के उद्घाटन में शामिल हुआ.

बजरंग पुनिया ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने हम पर 7 घंटे में एफआईआर दर्ज कर दी, लेकिन इन्हें बृजभूषण के खिलाफ FIR करने में 7 दिन लग गए. उन्होंने पहलवानों के प्रदर्शन पर आगे की रुपरेखा क्या होगी, इस पर भी बात की. उन्होंने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक घर जाने का कोई मतलब नहीं हैं

किन पर दर्ज हुई एफआईआर?
पहलवानों के धरना-प्रदर्शन को लेकर आगे क्या रणनीति रहेगी, इस मामले पर बजरंग पुनिया ने कहा कि मैं बाकी पहलवानों से मिलूंगा और हम सब मिलकर तय करेंगे कि आगे क्या करना है. दिल्ली पुलिस ने पहलवानों के प्रदर्शन के आयोजकों और समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. उन्होंने कहा कि हम तो देश की बेटियों, बच्चियों के लिए न्याय मांग रहे हैं. उसके बाद भी हमें ही हिरासत में लिया जा रहा है.

धरना स्थल से उखड़ा पहलवानों का तंबू
दिल्ली पुलिस ने रविवार को विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक समेत दर्जनों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था. इन सभी को अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया था. हालांकि, रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे बजरंग पुनिया को छोड़कर सभी को रिहा कर दिया गया. दिल्ली पुलिस ने रविवार को जंतर मंतर से पहलवानों के प्रदर्शन स्थल से टेंट, कूलर, गद्दे वगैरह हटाकर जगह को साफ कर दिया था.

पहलवानों ने करी बैरिकेडिंग फांदने की कोशिश
बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने रविवार (28 मई) को नई संसद के सामने महिला महापंचायत करने का फैसला किय था. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोकने के इंतजाम कर रखे थे.

जंतर मंतर से निकलने की कोशिश करने के दौरान जैसे ही पहलवानों ने बैरिकेडिंग को फांदकर आगे जाने की कोशिश की, दिल्ली पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया. महिला पहलवानों ने दिल्ली पुलिस पर हाथापाई, बदतमीजी और कपड़े फाड़ने तक के आरोप लगाए.

ये भी पढ़ें:

<a href="https://ift.tt/mQ9enVK Protest Row: साक्षी मलिक, संगीता और विनेश फोगाट को छोड़ा गया, बजरंग पुनिया अब भी पुलिस हिरासत में, 10 बड़ी बातें

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.