Asia Cup 2023, Pakistan Cricket Board: एशिया कप 2023 के आयोजन पर एक बार फिर से खतरे के बादल मंडराने लगे हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अगले अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे चल रहे जका अशरफ ने हाइब्रिड मॉडल के तहत इसके आयोजन को नकार दिया है. आगामी एशिया कप को पाकिस्तान और श्रीलंका में आयोजित कराने का फैसला हुआ था. इसमें 4 मैच पाकिस्तान में जबकि टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों का आयोजन श्रीलंका में कराया जाना था.

जका अशरफ ने इस्लामाबाद में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि मैं पहले ही इस हाइब्रिड मॉडल को खारिज कर चुका हूं. क्योंकि मैं इससे सहमत नहीं हूं. एशियाई क्रिकेट परिषद के बोर्ड ने फैसला किया था यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में होगा तो यहीं होना चाहिए.

अब जका अशरफ के इस बयान के बाद जहां एशिया कप का आयोजन खतरे में दिख रहा. वहीं भारत में इस साल के आखिर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम के खेलने पर भी संशय की स्थिति दिख रही है. यदि पीसीबी अपना रुख नहीं बदलती है तो ऐसे में एशिया कप को पाकिस्तान टीम के बिना ही खेला जाने का फैसला लिया जा सकता है.

पद संभालने के बाद देखूंगा क्या हालात हैं

संभावित पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ ने कहा कि एशिया कप के सभी मुख्य मैच पाकिस्तान के बाहर होंगे. कमजोर टीमों के मैच पाकिस्तान के कराए जायेंगे जो गलत है. मुझे नहीं पता बोर्ड ने पहले किस पर मंजूरी दी. मैं देखता हूं कि इतने कम समय में क्या हो सकता है. पाकिस्तान के सामने अभी कई मुद्दे हैं. विश्व कप का मामला अभी सुलझा नहीं है. ऐसे में इसके शेड्यूल को लेकर और इंतजार करना पड़ सकता है. मैं पद संभालने के बाद ही हालात के अनुसार फैसला लूंगा.

यह भी पढ़ें...

RCB के खिलाफ आवेश खान ने हेलमेट फेंककर आक्रामक अंदाज में क्यों मनाया था जश्न? खुद किया खुलासा