Type Here to Get Search Results !

Odisha Train Accident: 'रेल हादसे के पीछे TMC का हाथ', सुवेंदु अधिकारी का बड़ा आरोप, कहा- रेल अधिकारी का फोन किया गया टेप

Coromandel Train Accident: ओडिशा में बालासोर ट्रेन हादसे को लेकर पश्चिम बंगाल बीजेपी के नेता सुवेंदु अधिकारी ने सनसनीखेज बयान दिया है. सुवेंदु ने हादसे के पीछे तृणमूल कांग्रेस की साजिश बताई है. तृणमूल का कहना है कि सुवेंदु अधिकारी अपना मानसिक संतुलन खो चुके.

सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "इन लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों रेल अधिकारी का फोन टेप किया और टि्वटर पर डाल दिया. दोनों रेल अधिकारी की बातचीत इन लोगों को कैसे पता चली? इसके पीछे क्या साजिश है? टीएमसी की साजिश है. बातचीत कैसे लीक हुई सीबीआई जांच में यह भी आना चाहिए. नहीं आएगा तो मैं कोर्ट का दरवाजा खटखटाऊंगा. इसपर राजनीति नहीं करनी चाहिए. देश को बदनाम नहीं करना चाहिए. ऐसा देश का कोई मुख्यमंत्री नहीं करता है."

'मानसिक संतुलन खो चुके हैं सुवेंदु'
सुवेंदु अधिकारी के आरोपों पर तृणमूल कांग्रेस ने जवाब देते हुए कहा है कि सुवेंदु अधिकारी अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं. दरअसल बालासोर हमले को लेकर ममता बनर्जी लगातार बीजेपी को निशाने पर ले रही है. टीएमसी बीजेपी पर शवों की संख्या छिपाने का आरोप लगा चुकी हैं. वह केंद्र से हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को सरकारी नौकरी देने न देने को लेकर भी खफा है. अब उन्होंने खुद ही नौकरी देने का ऐलान कर दिया है.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "बालासोर दुर्घटना में कुछ लोगों ने अपने हाथ, पैर खो दिए. ऐसे लोगों के लिए हमारी सरकार ने फैसला लिया है कि हम इनके परिवार के किसी एक सदस्य को स्पेशल होमगार्ड की नौकरी देंगे." बालासोर हादसे में कई घायल कटक में अस्पताल में भर्ती हैं. सीएम ममता बनर्जी आज (6 जून) उनसे मिलने कटक जाएंगी.

रेल हादसे पर सनसनीखेज खुलासा
2 जून की शाम करीब सात बजे ओडिशा में बालासोर में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ था जिसमें 275 लोगों की जान चली गई. बालासोर ट्रेन हादसे को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है. रेलवे के बड़े अफसरों का कहना है कि बालासोर ट्रेन दुर्घटना के पीछे इंटरलॉकिंग सिस्टम में छेड़छाड़ की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. रेलवे की शुरुआती जांच में इस बात के सबूत मिले हैं कि इसमें जानबूझकर छेड़छाड़ की गई. इसलिए हादसे की जांच सीबीआई से कराए जाने की पेशकश की गई है. रेलवे ने दुर्घटना की जांच सीबीआई से करवाने का फ़ैसला किया है.

ये भी पढ़ें-
'सीबीआई जांच से नहीं निकलेगा कोई नतीजा, मैंने पहले भी...', ओडिशा ट्रेन हादसे की जांच पर ममता बनर्जी

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.