Rahul Gamdhi In America: अमेरिका के दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों को लेकर भारत में राजनीति गरमाई हुई है. राहुल गांधी अमेरिका में लगातार मोदी सरकार को घेर रहे हैं. गुरुवार (2 जून) को एक बार फिर राहुल गांधी ने संसद की सदस्यता के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमला बोला और कहा, चूंकि उन्होंने संसद में अडानी-हिंडनबर्ग का मुद्दा उठाया था, इसलिए बदले में उन्हें गिफ्ट (सजा) मिला है.

राहुल गांधी ने कहा कि वह पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिसे मानहानि के मामले में सबसे बड़ी सजा दी गई है. कांग्रेस नेता अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन के नेशनल प्रेस क्लब में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे. इसके पहले बुधवार (1 जून) को भी राहुल गांधी ने संसद की सदस्यता जाने के मुद्दे पर बयान दिया था.

पहले अपराध पर किसी को अधिकतम सजा नहीं- राहुल

पत्रकारों के सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने संसद से अयोग्यता का जिक्र करते हुए कहा, यह लोकसभा में अडानी-हिंडनबर्ग विवाद पर उनके भाषण के बाद हुआ. मैंने एक सवाल पूछा और मैं इतिहास में 1947 के बाद से, मानहानि के मामले में सबसे बड़ी सजा पाने वाला भारत का पहला व्यक्ति बन गया हूं.

राहुल गांधी ने आगे कहा, किसी को भी अधिकतम सजा नहीं दी गई है, वह भी पहले अपराध पर. इससे यह साफ हो जाता है कि मेरे साथ क्या हो रहा है. संसद में अडानी के बारे में मेरे भाषण के बाद मुझे अयोग्य करार दिया जाना काफी दिलचस्प है. इसलिए आप गणित लगा सकते हैं.

विपक्षी एकता पर कही ये बात

वाशिंगटन डीसी नेशनल प्रेस क्लब में राहुल गांधी ने विपक्षी एकता पर अपनी बात रखते हुए कहा कि उनकी पार्टी साथी विपक्षी ताकतों के संपर्क में है. एएनआई के सवाल का जवाब देते हुए, राहुल ने कहा कि उनकी पार्टी सभी विपक्षी दलों के साथ नियमित रूप से बातचीत कर रही है, इस संबंध में "काफी अच्छा काम हो रहा है".

राहुल गांधी ने कहा, "विपक्ष बहुत अच्छी तरह से एकजुट है और यह ज्यादा मजबूती से जुड़ रहा है. हम सभी विपक्ष (पार्टियों) के साथ बातचीत कर रहे हैं. मुझे लगता है कि वहां काफी अच्छा काम हो रहा है."

उन्होंने इसकी मुश्किल पर भी चर्चा की और कहा कई जगह ऐसी हैं जहां हम विपक्ष के साथ मुकाबला कर रहे हैं, इसलिए थोड़ा लेन-देन आवश्यक है, लेकिन मुझे विश्वास है कि यह (केंद्र में भाजपा के खिलाफ महागठबंधन) होगा.

यह भी पढ़ें

<a href="https://ift.tt/CuRwFs4 In US: 'हेलो! मिस्टर मोदी', अमेरिका में फोन टैपिंग पर राहुल बोले- अगर कोई देश तय कर ले तो...