Type Here to Get Search Results !

Ved Prakash Death: कांग्रेस की एक्स सर्विसमैन विंग के चीफ वेद प्रकाश का निधन, राहुल गांधी ने जताया दुख

Ved Prakash Death: कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के प्रमुख मेजर (रिटायर्ड) वेद प्रकाश का निधन हो गया है. उनके देहांत पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से लेकर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने दुख जताया है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, उनके निधन की जानकारी बेटे विपुल प्रकाश ने दी. विपुल ने बताया, ‘‘मेरे पिता आज अपराह्न करीब एक बजे कांग्रेस मुख्यालय में अचानक गिर पड़े और उनके सिर में चोट लग गई. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, हालांकि उनका वहां पहुंचने के पहले ही निधन हो गया था.” उन्होंने बताया कि वेद प्रकाश का शुक्रवार को जन्मदिन था. वह 85 साल के हुए थे.

राहुल गांधी ने जताया दुख

विपुल ने कहा, ‘‘मेरे पिता का दिल कांग्रेस के लिए धड़कता था और पार्टी के प्रति उनका इतना लगाव था कि वह इस उम्र में भी प्रतिदिन कांग्रेस मुख्यालय जाते थे.’’ वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं ने वेद प्रकाश के निधन पर दुख जताया.

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस के पूर्व सैनिक संगठन के भूतपूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस परिवार के महत्वपूर्ण सदस्य, मेजर वेद प्रकाश जी के निधन का समाचार दुखद है. देश के लिए सदा समर्पित, मेजर साहब का देहांत कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. उनके प्रियजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं.

कांग्रेस के पूर्व सैनिक संगठन के भूतपूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस परिवार के महत्वपूर्ण सदस्य, मेजर वेद प्रकाश जी के निधन का समाचार दुखद है।

देश के लिए सदा समर्पित, मेजर साहब का देहांत कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके प्रियजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 3, 2023

प्रियंका गांधी ने भी किया शोक व्यक्त

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कांग्रेस की विचारधारा को समर्पित एवं पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष रहे मेजर वेद प्रकाश जी के निधन का दुखद समाचार मिला. मेजर वेद प्रकाश जी ने अपना पूरा जीवन देश सेवा के लिए समर्पित किया. उनके निधन से कांग्रेस परिवार को एक अपूरणीय क्षति हुई है. ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें एवं इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों को कष्ट सहने का साहस दें.’’

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा को समर्पित एवं पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष रहे मेजर वेद प्रकाश जी के निधन का दुखद समाचार मिला।

मेजर वेद प्रकाश जी ने अपना पूरा जीवन देश सेवा के लिए समर्पित किया। उनके निधन से कांग्रेस परिवार को एक अपूर्णीय क्षति हुई है।

ईश्वर उन्हें…
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 3, 2023

कांग्रेस अध्यक्ष ने इस तरह किया याद

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ''दशकों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे और पूर्व सैनिकों के संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मेजर वेद प्रकाश जी के निधन से मुझे बहुत पीड़ा हुई है. एक अनुशासित फौजी के रूप में देश सेवा के बाद उन्होंने पूर्व फौजियों को संगठित करने में अपना जीवन लगा दिया.''

दशकों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे और पूर्व सैनिकों के संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मेजर वेद प्रकाश जी के निधन से मुझे बहुत पीड़ा हुई है।

एक अनुशासित फौजी के रूप में देश सेवा के बाद उन्होंने पूर्व फौजियों को संगठित करने में अपना जीवन लगा दिया।

1/2
— Mallikarjun Kharge (@kharge) June 3, 2023

उन्होंने आगे लिखा, “अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में वार रूम के संचालन और पूर्वोत्तर राज्यों के प्रभारी रहने के साथ उन्होंने अतीत में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं. जम्मू-कश्मीर और रक्षा मामलों पर उनकी गहरी समझ थी. उनको हमारी ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि और उनके परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं.”

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi US Visit: राहुल गांधी को है विपक्षी एकता पर भरोसा! अमेरिका में कांग्रेस नेता ने 2024 चुनाव के लिए पेश किया ये प्लान

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.