Type Here to Get Search Results !

Watch Video: 30 सकड म फफ ड पलसस क दख कई बहतरन शटस आरसब न शयर कय वडय

Faf du Plessis Viral Video: पिछले दिनों आईपीएल 2023 सीजन में फॉफ डु प्लेसी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते दिखे थे. वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान थे. हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेऑफ तक नहीं पहुंच सकी. बहरहाल, सोशल मीडिया पर फॉफ डु प्लेसी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. फॉफ डु प्लेसी की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो शेयर किया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में फॉफ डु प्लेसी ताबड़तोड़ शॉट लगाते नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बहरहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इस वीडियो में फॉफ डु प्लेसी कई शानदार शॉट खेलते नजर आ रहे हैं. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने वीडियो कैप्शन में लिखा है महज 30 सेकेंड में अपने वीकेंड का आगाज करें... महज 1 घंटे में तकरीबन 15 हजार लोग वीडियो को देख चुके हैं.

Just 30 seconds of Captain Faf-tastic to kickstart your weekend! 😇#PlayBold #ನಮ್ಮRCB @faf1307 pic.twitter.com/qBc8vuFcsf
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) June 16, 2023

आईपीएल 2023 सीजन में खूब चला फॉफ डु प्लेसी का बल्ला

गौरतलब है कि आईपीएल 2023 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फॉफ डु प्लेसी ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया. आईपीएल 2023 सीजन के 14 मुकाबलों में फॉफ डु प्लेसी 730 रन बनाए. जबकि इस खिलाड़ी का सर्वाधिक स्कोर 84 रन रहा. हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही, लेकिन फॉफ डु प्लेसी ने फैंस को निराश नहीं किया. इस खिलाड़ी ने सीजन में शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया. आईपीएल 2023 सीजन में गुजरात टाइटंस के ओपनर शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा रन बनाए. इस तरह ऑरेंज कैप शुभमन गिल के नाम रहा.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/08vntxL Qualifiers 2023: ज़िम्बाब्वे में 10 टीमों के बीच खेले जाएंगे 34 मुकाबले, 2 टीमें करेंगी क्वालिफाई, यहां जानें सभी डिटेल्स

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.