Type Here to Get Search Results !

World Cup 2023: वशव कप क समफइनल म य चर टम बन सकत ह जगह दनश करतक न बतए नम

World Cup 2023 Dinesh Karthik IND vs PAK: आईसीसी ने क्रिकेट विश्व कप 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस बार वनडे विश्व कप का पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 5 अक्टूबर को खेला जाएगा. इस बार कुल 48 मैच खेले जाने हैं और ये मुकाबले ने 10 मैदान पर खेले जाएंगे. दिनेश कार्तिक ने विश्व कप को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. कार्तिक ने इस बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमें के नाम बताए हैं. उनका कहना है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं. कार्तिक ने और भी नाम बताए हैं.

इस बार विश्व कप में भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. पिछले वनडे विश्व कप पर इंग्लैंड ने कब्जा किया था. टीम ने फाइनल के सुपर ओवर में न्यूजीलैंड को हराया था. इस बार भी इंग्लैंड खिताब की दावेदार है. दिनेश कार्तिक ने उन टीमों के नाम बताए हैं जो सेमीफाइनल में जगह बना सकती हैं. कार्तिक के मुताबिक, भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं. इसके साथ-साथ पाकिस्तान या दक्षिण अफ्रीका भी इस लिस्ट में शामिल हो सकती है.

गौरतलब है कि पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग और पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी मुरलीधरन ने भी सेमीफाइनल में पहुंच सकने वाली टीमों के नाम बताए हैं. सहवाग ने कहा कि भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं. वहीं मुरलीधरन के मुताबिक भी यही टीमें सेमीफाइनल में जगह बना सकती हैं. सहवाग के मुताबिक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल खेला जा सकता है. जबकि मुरलीधरन के मुताबिक भारत और इंग्लैंड के बीच फाइनल खेला जा सकता है.

बता दें कि इस बार टीम का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है, जो कि चेन्नई में 8 अक्टूबर को खेला जाएगा. वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में मैच खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें : अगर भारत-पाक के बीच हुआ सेमीफाइनल तो शेड्यूल में होगा बदलाव, ICC और BCCI ने की है पूरी तैयारी

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.