Type Here to Get Search Results !

Yoga Day Celebration Live: आज 9व अतररषटरय यग दवस वसधव कटमबकम क थम पर नई दलल स नययरक तक भवय करयकरम

International Yoga Day 2023 Live: योग दिवस पर दुनिया भर में कार्य्रकमों का आयोजन किया जा रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी भी अमेरिका की राजकीय यात्रा पर गए हैं. आज प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित हो रहे ऐतिहासिक समारोह में योग करने वाले हैं. इस कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारी, दुनिया भर के राजदूत और 180 से अधिक देशों के गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस भी प्रधानमंत्री के साथ योग करने वाले हैं. संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर समारोह आयोजित किया जा रहा है. कोविड के कारण 2022 में योग दिवस समारोह वर्चुअल रूप से आयोजित किए गए थे. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2014 में एक प्रस्ताव पारित कर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था. ऐसे में नौ साल बाद पीएम मोदी पहली बार संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में इस दिन के ऐतिहासिक आयोजन में योग सत्र का नेतृत्व करने वाले हैं.

प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन के निमंत्रण पर अमेरिका गए हैं. योग दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने कहा कि योग एकजुट करता है. यह शरीर और मन, मानवता और प्रकृति और दुनिया भर में लाखों लोगों को एकजुट करता है, जिनके लिए यह शक्ति, सद्भाव और शांति का स्रोत है.

योग सत्र 21 जून को सुबह आठ से नौ बजे तक संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के ग्रेट नॉर्थ पार्क में चलेगा, जहां पिछले साल दिसंबर में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता के तहत भारत की ओर से संयुक्त राष्ट्र के लिए उपहार स्वरूप महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित की गई थी. पीएम नरेंद्र मोदी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे.

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कांबोज ने कहा कि इस वर्ष योग उत्सव एक बहुत ही अनोखा अवसर होगा क्योंकि वह प्रधानमंत्री मोदी ही थे जिन्होंने ये सुझाव दिया था और उनके नेतृत्व ने ये सुनिश्चित किया कि हर साल 21 जून वर्ष को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है.

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.