Type Here to Get Search Results !

Ahmedabad Accident: इस्कॉन ब्रिज पर भीषण हादसा, भीड़ को रौंदते चली गई जगुआर, 9 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

Ahmedabad Accident:  गुजरात के अहमदाबाद में स्थित इस्कॉन ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है और 15 से 20 लोग घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, इस्कॉन ब्रिज पर आधी रात में एक थार गाड़ी और डंपर में टक्कर हो गई थी. हादसे को देखने के लिए ब्रिज के ऊपर भीड़ जमा थी. इसी दौरान एक तेज रफ्तार जगुआर कार लोगों को रौंदते चली गई.

हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में एक पुलिस कॉस्टेबल और होमगार्ड भी शामिल हैं, जो थार और डंपर हादसे के बाद कार्रवाई के लिए घटनास्थल पर पहुंचे थे.

जगुआर चालक भी हुआ घायल

देश गुजरात ने पुलिस के हवाले से बताया है कि सरखेज-गांधीनगर हाईवे पर इस्कॉन फ्लाईओवर पर एक महिंद्रा थार ने डंपर में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात पीछे से टक्कर मार दी. हादसे के बाद बड़ी संख्या में भीड़ वहां इकठ्ठा हो गई. घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाने की तैयारी हो रही थी, एक तेज रफ्तार कार वहां से गुजरी और भीड़ को रौंद दिया.

हादसे में कार चालक भी घायल हुआ है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डबल हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई और रेस्क्यू शुरू किया गया. पुलिस ने पूरा इस्कॉन ब्रिज बंद करवाया.

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.