Type Here to Get Search Results !

Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया का एशेज ट्रॉफी पर कब्जा बरकरार, चौथा टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ

AUS vs ENG 4th Test: ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ. इस तरह पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एशेज ट्रॉफी पर अपना कब्जा बरकरार रखा. मैनचेस्टर में ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच के पांचवें दिन का खेल बारिश की वजह से नहीं हो सका. ऑस्ट्रेलिया ने पहले और दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को हराया था. हालांकि, इंग्लैंड ने कंगारूओं को तीसरे टेस्ट मैच में हराया. इस तरह 5 टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है. दोनों टीमों के बीच आखिरी टेस्ट 27 जुलाई से लंदन में खेला जाएगा.

पांचवें दिन बारिश के कारण नहीं हो सका खेल

वहीं, मैनेचेस्टर टेस्ट के पांचवें दिन की बात करें तो बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 317 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के 317 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 592 रनों का विशाल स्कोर बनाया. इंग्लैंड के लिए ओपनर जैक क्राउली ने शानदार शतक बनाया. इस खिलाड़ी ने 189 रनों की लाजवाब पारी खेली.

That'll do! The Old Trafford Test is a draw meaning we retain the #Ashes! 🇦🇺 pic.twitter.com/MXXrnPHtNG
— Cricket Australia (@CricketAus) July 23, 2023

मैनचेस्टर टेस्ट में क्या-क्या हुआ?

ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके. इसके अलावा मिचेल स्टार्क और कैमरून ग्रीन को 2-2 कामयाबी मिली. जबकि कंगारू कप्तान पैट कमिंस ने 1 विकेट अपने नाम किया. बहरहाल, ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट पर 214 रन बनाए. इसके बाद बारिश के कारण खेल नहीं हो सका. ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में मार्नस लबुशेन ने शानदार शतक बनाया. मार्नस लबुशेन ने 173 गेंदों पर 111 रन बनाए. वहीं, इंग्लैंड के गेंदबाजों की बात करें तो मार्क वुड ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. जबकि क्रिस वोक्स और जो रूट को 1-1 कामयाबी मिली.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/26u7zfn Sindhu: पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में हारी टीम इंडिया, लेकिन निशांत संधू बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, जानें

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.