Type Here to Get Search Results !

Asian Games Team India Squad: एशियन गेम्स के लिए हुआ भारतीय टीम का एलान, रुतुराज को मिली कप्तानी, रिंकू सिंह भी टीम में शामिल

19thAsian Games Team India Squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सितंबर महीने में होने वाले 19वें एशियाई गेम्स के लिए भारत की 15 सदस्यीय पुरुष क्रिकेट टीम के नाम का एलान कर दिया है. इस टीम का कप्तान युवा खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ को बनाया गया है. वहीं आईपीएल के पिछले कुछ सीजन में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने वाले कई युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है, जिसमें रिंकू सिंह का नाम भी शामिल है.

एशियन गेम्स में क्रिकेट के इवेंट मुकाबले 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक टी20 फॉर्मेट में खेले जायेंगे. भारत में वनडे वर्ल्ड कप का 5 अक्टूबर से आगाज होने की वजह से युवा खिलाड़ियों की टीम इस टूर्नामेंट के लिए भेजी जा रही है. इस टीम में रुतुराज गायकवाड़ के अलावा यशस्वी जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा के अलावा रिंकू सिंह भी टीम का हिस्सा हैं.

अर्शदीप करेंगे तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई

भारत की इस टीम में तेज गेंदबाज के तौर पर अर्शदीप सिंह के अलावा मुकेश कुमार, आवेश खान, शिवम मावी को शामिल किया गया है. इस टीम में स्पिनर के तौर रवि बिश्नोई और शहबाज अहमद को शामिल किया गया है. वहीं वाशिंगटन सुंदर ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में शामिल किए गए हैं.

एशियाई खेलों का तीसरी बार चीन में आयोजित होने जा रहा है. वहीं क्रिकेट इवेंट भी तीसरी बार इसमें आयोजित किया जा रहा है. इससे पहले साल 2010 और 2014 के एशियन गेम्स में क्रिकेट को शामिल किया गया था.

यहां पर देखिए एशियन गेम्स के लिए भारतीय पुरुष टीम:

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर).

स्टैंडबाय प्लेयर्स: यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, साई सुदर्शन.

NEWS 🚨- Team India (Senior Men) squad for 19th Asian Games: Ruturaj Gaikwad (Captain), Yashasvi Jaiswal, Rahul Tripathi, Tilak Varma, Rinku Singh, Jitesh Sharma (wk), Washington Sundar, Shahbaz Ahmed, Ravi Bishnoi, Avesh Khan, Arshdeep Singh, Mukesh Kumar, Shivam Mavi, Shivam…
— BCCI (@BCCI) July 14, 2023

यह भी पढ़ें...

MLC 2023: ऑरोन फिंच की टीम के सामने एमआई न्यूयॉर्क की चुनौती, यहां देखें स्क्वॉड और लाइव स्ट्रीमिंग समेत डिटेल्स

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.