<p style="text-align: justify;"><strong>West Bengal Panchayat Election 2023:</strong> पश्चिम बंगाल में आज 8 जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए मतदान होने वाला है. अब से कुछ देर बाद पंचायत चुनाव के लिए वोट डालने की शुुरुआत होगी, लेकिन उसके ठीक पहले एक बार फिर बंगाल में चुनावी हिंसा हुई है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है.</p> <p style="text-align: justify;">पहली घटना मुर्शिदाबाद के बेलडांगा इलाके की है जहां कांग्रेस और टीएमसी कार्यकर्ता एक बार फिर आपस में भिड़ गए, जिसमें एक शख्स बुरी तरह घायल हो गया और अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि कूच बिहार में भी मतदान से पहले एक बार फिर चुनावी हिंसा हुई है.</p> <p style="text-align: justify;"> </p>
