Type Here to Get Search Results !

Maharashtra ISIS Module Case: पुणे के मशहूर डॉक्टर को कोर्ट ने 10 दिनों की NIA कस्टडी में भेजा, इन आरोपों में होगी पूछताछ

Maharashtra ISIS Module Case: मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट ने आईएसआईएस के महाराष्ट्र मॉड्यूल (Maharashtra ISIS Module) मामले में गिरफ्तार दो व्यक्तियों को शुक्रवार (28 जुलाई) को एक बार फिर नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की हिरासत में भेज दिया. एजेंसी ने कोर्ट को बताया था कि इन दोनों आरोपियों ने राजस्थान में आतंकवाद से संबंधित मामले के आरोपियों को पैसे और रहने की जगह दी थी.

दरअसल, इस महीने की शुरुआत में एनआईए (NIA) ने आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में लोगों को गिरफ्तार किया था. आज हिरासत में भेजे गए आरोपी जुबैर शेख और जुल्फिकार अली भी उन्हीं चारों में शामिल हैं. इसके अलावा कोर्ट में आज एक और आरोपी प्रसिद्ध एनेस्थेसियोलॉजिस्ट डॉ. अदनान अली सरकार को पेश किया गया, जिसे एनआईए ने 27 जुलाई गिरफ्तार किया था. उसे भी 8 अगस्त तक एनआईए की हिरासत में भेज दिया गया है.

अब तक पांच लोग गिरफ्तार

बता दें कि एनआईए ने इस मामले में इससे पहले 3 जुलाई को मुंबई, ठाणे और पुणे से जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था उनमें ताबिश नासिर सिद्दीकी, जुबैर नूर मोहम्मद शेख, शरजील शेख और जुल्फिकार अली शामिल थे. यानी कुल मिकालर एनआईए इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. एनआईए को इनमें से तीन की शुक्रवार को कस्टडी मिल गई है.

NIA ने की थी 10 दिन की हिरासत की मांग

जांच एजेंसी ने कोर्ट को बताया कि यह पता चला है कि जुबैर शेख और जुल्फिकार अली ने एटीएस की तरफ से पकड़े गए इन दोनों आरोपियों को आश्रय और पैसे मुहैया कराए थे. एनआईए ने जुबैर शेख और जुल्फिकार अली की 10 दिन के लिए हिरासत की मांग की थी. उनकी एजेंसी को रेकी के कारण और उनकी भविष्य की योजनाओं के बारे में पता लगाना है. अब दोनों 31 जुलाई तक एनआईए की हिरासत में रहेंगे.

ये भी पढ़ें:

Manipur Violence: कल मणिपुर जाएंगे विपक्षी गठबंधन INDIA के नेता, पुलिस ने बर्बरता की शिकार दोनों महिलाओं से की बात | बड़ी बातें

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.