Type Here to Get Search Results !

Maharashtra NCP Crisis LIVE:एनसप म पवर गम जर आज दखग असल तकत दन खम न बलई बठक जर हआ डबल वहप

Maharashtra NCP Political Crisis Live Updates: महाराष्ट्र की सियासत में हाईवोल्टेज ड्रामा जारी है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में अजित पवार की बगावत के बाद अब सीनियर और जूनियर पवार के बीच पार्टी पर कब्जे की जंग चल रही है. बगावत के तीसरे दिन मंगलवार (4 जुलाई) को महाराष्ट्र में दिनभर बैठकों का दौर चला. वहीं, डिप्टी सीएम अजित पवार और एनसीपी के उनके सहयोगी मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार कैबिनेट बैठक में शामिल हुए.

बैठक के बाद अजित पवार ने कहा कि कुछ भी नया नहीं था. हमने और मुख्यमंत्री शिंदे ने कैबिनेट में पहले ही एक साथ काम किया है. हमारे पास कैबिनेट का अनुभव है. उनमें से ज्यादातर उस कैबिनेट में मंत्री थे. विभागों के बंटवारे पर अजित पवार ने कहा, इसका फैसला मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे लेंगे. उन्होंने दावा किया कि एनसीपी के ज्यादातर विधायक उनके साथ हैं.

इसके साथ ही मंगलवार को अजित पवार ने मुंबई में पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन भी किया. महाराष्ट्र सरकार के दफ्तर के पास स्थित पार्टी के इस नए ऑफिस में अजित पवार ने सुनील तटकरे को एनसीपी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष पद का कार्यभार भी सौंपा.

मंगलवार को महाराष्ट्र विधान भवन में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई. इसमें कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी एचके पाटिल भी शामिल हुए. इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष के पद को लेकर भी चर्चा हुई. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, ये स्पष्ट है कि जिस दल के सबसे ज्यादा विधायक होंगे, विपक्ष के नेता का पद भी उसी के पास होगा. हम इस बारे में शरद पवार से चर्चा करेंगे.

बैठक के बाद नाना पटोले और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने शरद पवार से मुलाकात की. पटोले ने बताया कि शरद पवार और उद्धव ठाकरे के साथ हम महाराष्ट्र दौरे की योजना बना रहे हैं.

आज 5 जुलाई को डिप्टी सीएम अजित पवार ने एनसीपी के सभी सांसदों, विधायकों, जिला प्रमुखों और राज्य प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई है. वहीं, दूसरी तरफ शरद पवार ने भी पार्टी के सभी सदस्यों को 5 जुलाई को ही वाई वी चह्वाण सेंटर में बुलाया है. शरद पवार की बैठक के लिए पार्टी के मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) जितेंद्र आव्हाड ने व्हिप जारी किया है, जिसमें सभी विधायकों को बैठक में उपस्थित रहने को कहा है. अजित पवार ने भी बुधवार की बैठक के लिए व्हिप जारी किया है.

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.