Type Here to Get Search Results !

MS Dhoni न कय Deepak Chahar क बतय डरगस? इसक पछ ह बहद ह दलचसप वजह

MS Dhoni On Deepak Chahar: महेंद्र सिंह धोनी 9 जुलाई को चेन्नई पहुंच थे. यहां वे अपने प्रोडक्शन हाउस में बनी पहली फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ (एलजीएम) के ट्रेलर और ऑडियो लॉन्च के लिए पहुंच थे. धोनी ने खुद इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है. इस इवेंट के दौरान धोनी ने तेज़ गेंदबाज़ दीपक चाहर के बारे में बात की और उनकी तुलना ड्रग्स के साथ की. दीपक धोनी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स में खेलते हैं.

धोनी ने बताया कि वे अपने जीवनकाल में दीपक चाहर को मैच्योर होता नहीं देख पाएंगे. इस इवेंट में धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी भी मौजूद रहीं. वहीं दीपक चाहर के बारे में बात करते हुए धोनी ने कहा, “दीपक एक ड्रग की तरह है, अगर वो वहां नहीं है, तो आप सोचेंगे, वो कहां है, अगर वह आसपास है, तो आप सोचेंगे कि वो यहां क्यो है? अच्छी बात यह ही कि वह मैच्योर हो रहा है, लेकिन इसमें वक़्त लगता है और यह दिक्कत है.” इसके आगे धोनी ने स्माइल के साथ कहा, “मैं अपने जीवनकाल में उसे मैच्योर होता नहीं देख पाऊंगा.”

वहीं धोनी ने चेन्नई के बारे में बात की. आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करने एमएस धोनी ने बताया कि चेन्नई उनके लिए क्यों खास है. धोनी ने बताया कि यहां उन्होंने क्रिकेटिंग करियर में कुछ बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं. धोनी ने कहा, “मेरा टेस्ट डेब्यू चेन्नई में हुआ था, मेरा सर्वाधिक स्कोर चेन्नई में था और अब तमिल में मेरी पहली प्रोडक्शन फिल्म- चेन्नई मेरे लिए बहुत खास है, मुझे यहां बहुत पहले गोद लिया गया था.

आईपीएल 16 के बाद हुई थी धोनी के घुटने की सर्जरी

बता दें कि 2023 में खेले गए आईपीएल 16 के पूरे सीज़न में धोनी अपनी घुटने की चोट से परेशान दिखाई दिए थे. टूर्नामेंट खत्म होने के बाद उन्होंने मुंबई में अपने घुटने सर्जरी करवाई थी. टूर्नामेंट में धोनी को कई चोट के चलते कई  बार लंगड़ाकर चलते हुए भी देखा गया था.

ये भी पढ़ें...

Sunil Gavaskar का बयान, कहा- वर्ल्ड कप 1983 जीत को याद कर रोने लगता हूं...

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.