Type Here to Get Search Results !

Weather Today: गजरत म बढ जस हलत असम म बरहमपतर नद क बढ जलसतर इस रजय म 40 डगर तपमन जन दशभर म कस ह मसम

<p style="text-align: justify;"><strong>Weather Update: </strong>देश के ज्यादातर राज्यों में जुलाई में बारिश जमकर बरस रही है. कहीं बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव है तो कहीं नदी नाले उफान पर हैं. मौसम विभाग के अनुसार जुलाई में बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं है. अगले कुछ दिनों के दौरान गुजरात, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक समेत कई राज्यों में तेज बारिश की संभावना है.</p> <p style="text-align: justify;">दिल्ली में 7 जुलाई तक झमाझम बारिश का दौर चलता रहेगा, जिसकी वजह से तापमान में भी बढ़ोतरी नहीं होगी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार 2 जुलाई को भारी बारिश के साथ बादल गरजने की संभावना है. यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है. यूपी में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 34 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. यूपी में बारिश की तीव्रता रविवार 2 जुलाई से कम कम होकर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. हालांकि 4 जुलाई से राज्यों में फिर से भारी बारिश होने के आसार है.</p> <p style="text-align: justify;">असम में भारी बारिश से ब्रह्मपुत्र नदी उफान पर बह रही है. बरपेटा में ब्रह्मपुत्र का जलस्तर बढ़ने से कटान शुरू हो गया है जिससे नदी किनारे बसे सैकड़ों लोग खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं. बाढ़ के प्रकोप से बचने के लिए अब घर से सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं. वहीं उत्तराखंड में मानसून के सीजन में लैंडस्लाइड की घटनाएं परेशान करने वाली हैं. बारिश के चलते मसूरी के सभी नाले उफान पर है. लैंडस्लाइड होने पर पहाड़ से सड़क पर मलबा आ गया जिससे कई गाड़ियां फंस गईं.&nbsp;</p>

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.