Chandrayaan-3 On Moon: बुधवार (23 अगस्त) का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया. देश को जिस घड़ी का इंतजार था वो घड़ी आई और भारत अब चांद पर है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मिशन मून को चंद्रयान-3 ने चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग करके सक्सेस कर दिया. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो चीफ एस सोमनाथ को जोहान्सबर्ग से फोन किया.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी ने एस सोमनाथ को कहा, “आपका तो नाम ही सोमनाथ है.” उन्होंने इसरो चीफ से फोन पर ये भी कहा, “सोमनाथ जी... आपका नाम सोमनाथ भी चंद्रमा से जुड़ा हुआ है. आपके परिवार के सदस्य भी खुश होंगे. आपको और आपकी टीम को बधाई. कृपया मेरी शुभकामानाएं सभी तक पहुंचाएं. अगर संभव हुआ तो मैं जल्दी ही व्यक्तिगत रूप से आपका अभिवादन करूंगा.”

4 दिनों के विदेश दौरे पर पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 दिनों के विदेश दौरे पर हैं. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के समय वो ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में थे. यहां से उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वैज्ञानिकों से कहा कि जह हम ऐसे ऐतिहासिक क्षण देखते हैं तो हमें गर्व होता है. ये नए भारत का सूर्योदय है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-3 चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर गया है.

#WATCH | Johannesburg, South Africa | Immediately after the success of Chandrayaan-3, PM Narendra Modi telephoned ISRO chief S Somanath and congratulated him. pic.twitter.com/NZWCuxdiXw
— ANI (@ANI) August 23, 2023

भारत चांद पर है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा, ''जब हम अपनी आंखों के सामने ऐसा इतिहास बनते हुए देखते हैं तो जीवन धन्य हो जाता है. ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं राष्ट्रीय जीवन की चिरंजीव चेतना बन जाती है.''

उन्होंने आगे कहा, ''यह पल अविस्मरणीय है, यह क्षण अभूतपूर्व है, यह क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है. यह क्षण नए भारत के जयघोष का है. यह क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है. यह क्षण जीत के चंद्र पथ पर चलने का है. यह क्षण 140 करोड़ धड़कनों के सामर्थ्य का है. यह क्षण भारत में नई ऊर्जा, नए विश्वास, नई चेतना का है.’’ वहीं, इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने खुशी बयां करते हुए कहा, ‘‘हमने चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ में सफलता हसिल कर ली है. भारत चांद पर है.’’

ये भी पढ़ें: <a title="<p style=" href="https://ift.tt/F8wIM5y 3 Landing: 'भारत पहला देश...', चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन और पाकिस्तान की मीडिया ने क्या कहा?