Type Here to Get Search Results !

IND vs WI: गुयाना में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज़ का तीसरा टी20, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

IND vs WI 3rd T20I Live Streaming: पांच मैचों की टी20 सीरीज़ में भारत और वेस्टंडीज़ की टीमें आज (8 अगस्त) तीसरे मुकाबले के लिए गुयान के प्रोविडेंस स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. टीम इंडिया अब तक शुरुआती दोनों मैच गंवाकर सीरीज़ में 0-2 से पीछे है. ऐसे में सीरीज़ में बने रहने के लिए आज भारत के लिए आज करो या मरो का मुकाबला होगा. वहीं आइये जानते हैं कि तीसरा मुकाबला आप कब, कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे.

कब होगा मुकाबला?

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच तीसरा टी20 मुकाबला 8 अगस्त, मंगलवार को खेला जाएगा. मैच की शुरुआत भारतीय समयनुसार रात 8:00 बजे से होगी, जबकि टॉस 7:30 होगा.

कहां खेला जाएगा तीसरा मैच?

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले दूसरा मैच भी इसी मैदान पर खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम 2 विकेट से हार गई थी.

टीवी पर कैसे देख पाएंगे लाइव?

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच तीसरा टी20 मुकाबला टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स के ज़रिए लाइव प्रसारित किया जाएगा.

कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच को जियोसिनेमा और फैनकोड एप एवं वेबसाइट के ज़रिए लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

भारत बनाम वेस्टइंडीज़ टी20 इंटरनेशनल हेड टू हेड

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच अब तक 27 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 17 और वेस्टइंडीज़ ने 9 मुकाबलों में बाज़ी मारी है. वहीं दोनों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा है. हेड टू हेड में टीम इंडिया वेस्टइंडीज़ से काफी आगे है.

भारत का टी20 स्क्वाड

हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, उमरान मलिक, आवेश खान.

वेस्टइंडीज़ का टी20 स्क्वाड

निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल (कप्तान), ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, शिमरोन हेटमायर, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, ओबेड मैकॉय, ओडेन स्मिथ, शाई होप, ओशाने थॉमस, रोस्टन चेस.

ये भी पढ़ें...

Asian Championship Trophy: साउथ कोरिया को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, ऐसा रहा मैच का हाल

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.