Type Here to Get Search Results !

Asian Games 2023, Day 7 Live: टीम इंडिया को शूटिंग में मिल सकता है गोल्ड, पढ़ें एशियन गेम्स के लाइव अपडेट्स

Asian Games 2023 Live: भारत का एशियन गेम्स 2023 के छठे दिन के अंत तक शानदार प्रदर्शन रहा. भारतीय एथलीट्स ने कुल 33 मेडल जीते हैं. टीम इंडिया को 8 गोल्ड, 12 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल मिले हैं. अब भारत को 7वें दिन भी मेडल की उम्मीद होगी. शनिवार शाम भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी मैच होगा. वहीं बैडमिंटन के सेमीफाइनल में भारत का साउथ कोरिया से मुकाबला होगा. यह मैच दोपहर में खेला जाएगा. टेनिस में भी टीम इंडिया के खिलाड़ी कोर्ट पर उतरेंगे.

भारतीय एथलीट्स पर शनिवार को सभी की निगाहें होंगी. भारत के मुरली श्रीशंकर और जेसविन एल्ड्रिन लॉन्ग जम्प के लिए मैदान पर होंगे. महिलाओं की बाधा दौड़ में ज्योति याराजी और नित्या रामराज से उम्मीद होगी. वहीं मोहम्मद अजमल 400 मीटर के फाइनल मुकाबले के लिए ट्रैक पर होंगे. कार्तिक कुमार और कुलवीर सिंह 10,000 मीटर के फाइनल में होंगे.

टीम इंडिया की स्टार एथलीट मीरबाई चानू भी शनिवार को अपने मुकाबले के लिए उतरेंगी. चानू 49 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में दम दिखाएंगे. बिंदियारानी देवी 55 केजी वर्ग के लिए मुकाबले में उतरेंगी.

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीता था. वहीं 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भी गोल्ड मेडल मिला. भारत के लिए ऐश्वर्य तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और दिव्यांश पंवार ने शानदार प्रदर्शन किया था. दिव्यकीर्ति सिंह, हृदय विपुल छेड, अनुश अग्रवाला और सुदीप्ति हजेला ने घुड़सवारी के ड्रेसेज टीम इवेंट गोल्ड जीता. मनु भाकर, ईशा सिंह, रिदम सांगवान ने शूटिंग के 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा गोल्ड जीता. सिफ्त  कौर सामरा ने विमेंस की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में गोल्ड जीता.

टीम इंडिया के लिए अर्जुन चीमा, सरबजोत सिंह और शिव नरवाल ने मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (शूटिंग) में गोल्ड अपने नाम किया. वहीं पलक गुलिया ने विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल (शूटिंग) में गोल्ड जीता. भारत ने इसके साथ-साथ शूटिंग और रोइंग समेत तमाम खेलों में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं.

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.