Asian Games 2023 Live Day 3: एशियन गेम्स 2023 के दूसरे दिन तक भारत का सफर अच्छा रहा. खिलाड़ियों ने 2 गोल्ड समेत कुल 11 मेडल्स जीते. हालांकि भारत मेडल लिस्ट में काफी नीचे है. भारत 11 मेडल्स के साथ छठे नंबर पर है. इस लिस्ट में चीन 69 मेडल्स के साथ टॉप पर है. एशियन गेम्स के तीसरे दिन मंगलवार को भी भारत को अपने खिलाड़ियों से मेडल की उम्मीद होगी. भारतीय खिलाड़ी शूटिंग, बॉक्सिंग, हॉकी, जूडो और स्वीमिंग समेत तमाम खेलों में दम दिखाएंगे.

एशियन गेम्स के पहले दिन भारत को मेडल्स तो मिले थे. लेकिन गोल्ड एक भी नहीं मिला था. हालांकि दूसरे दिन दो गोल्ड मेडल्स खाते में जुड़ गए. भारत को शूटिंग और महिला क्रिकेट में सोना मिला. भारत की महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर गोल्ड जीता. भारत ने फाइनल मैच में पहले बैटिंग करते हुए 116 रन बनाए. इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 97 रन ही बना सकी. वहीं क्रिकेट से पहले भारतीय शूटर्स ने गोल्ड पर निशाना साधा था.

तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ी कई खेलों में भाग्य आजमाएंगे. भारत की हॉकी टीम का सिंगापुर से मुकाबला है. मेंस पूल ए का यह मुकाबला सुबह 6.30 बजे से खेला जाएगा. वहीं इसके बाद जूडो में तीन खिलाड़ी भाग्य आजमाएंगे. मेंस 100 किलोग्राम वर्ग में अवतार सिंह, वीमेंस 78 केजी वर्ग में इंदुबाला देवी और तुलिका मान पर निगाहें होंगी. तैराकी में भी कई इवेंट्स होंगे. इसकी शुरुआत सुबह 7.30 बजे से होगी. चेस में विदित गुजराती और अर्जुन अपनी चालें चलेंगे. भारत का स्क्वैश में सिंगापुर, पाकिस्तान और कतर से अलग-अलग इवेंट में मैच है.

भारत की टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना, रोहन बोपन्ना, ऋतुराज भोसले और रामकुमार रंगनाथन अलग-अलग इवटेंस के लिए मैदान में उतरेंगे. इसकी शुरुआत भी सुबह 7.30 बजे से हो जाएगा. भारत के वुशु प्लेयर सूरज यादव और सूर्य भानु प्रताप सिंह शाम 5 बजे से अपने मुकाबले के लिए पेश होंगे.