<p style="text-align: justify;"><strong>Asian Games 2023 Live:</strong> भारत का एशियन गेम्स 2023 में अब तक शानदार प्रदर्शन रहा है. टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने 7वें दिन के अंत तक कुल 38 मेडल जीते. इसमें 10 गोल्ड, 14 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. भारत को 8वें दिन रविवार को भी अपने एथलीट्स से मेडल की उम्मीद होगी. रविवार को कई खास मुकाबले होने वाले हैं. इसमें शूटिंग, बैडमिंटन और बॉक्सिंग समेत तमाम खेल शामिल हैं.</p> <p style="text-align: justify;">भारत के लिए रविवार को छह शूटर निशान साधेंगे. मेंस ट्रैप क्वालीफिकेशन फेस 2 में चेनाई, पृथ्वी राज और जोरावर सिंह से उम्मीद होगी. वहीं विमेंस ट्रैप क्वालीफिकेशन फेस 2 में राजेश्वरी कुमारी, मनीषा और प्रीति रजक निशाना साधेंगी. बैडमिंटन में भारत को गोल्ड की उम्मीद होगी. मेंस टीम इंडिया का फाइनल मैच चीन से है. यह मुकाबला दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा.</p> <p style="text-align: justify;">अपडेट जारी है...</p>
