IND vs NEP Match Report: रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने नेपाल को हरा दिया है. टीम इंडिया ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में नेपाल को 10 विकेट से हराया. वहीं, इस जीत के बाद टीम इंडिया सुपर-4 राउंड में पहुंच गई है. भारतीय टीम को बारिश के बाद डकवर्थ लुईश नियम के तहत मुकाबला जीतने के लिए 23 ओवर में 145 रनों का लक्ष्य मिला था. भारतीय टीम ने 20.1 ओवर में 147 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

रोहित शर्मा और शुभमन गिल चमके...

भारतीय टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 59 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 5 छक्के जड़े. जबकि शुभमन गिल ने 62 गेंदों पर 67 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 1 छक्का लगाया.

ऐसा रहा भारत-नेपाल का हाल...

इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम 48.2 ओवर में 230 रनों पर सिमट गई. नेपाल के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज आसिफ शेख ने सबसे ज्यादा रन बनाए. आसिफ शेख ने 97 गेदों पर 58 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके जड़े. सोमपाल कामी ने 56 गेंदों पर 48 रन बनाए. कुशल भुर्टेल ने 25 गेंदों पर 38 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा नेपाल के ज्यादातर बल्लेबाजों ने निराश किया.

भारत के लिए रवीन्द्र जडेजा और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट झटके. इसके अलावा मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

एशिया कप 2023 का आखिरी लीग मुकाबला 5 सितंबर को खेला जाएगा. वहीं, सपर-4 राउंड के मुकाबले 6 सितंबर से खेले जाएंगे. जबकि पाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/vBup1Tc 140 किलो के खिलाड़ी ने जड़ा तूफानी शतक, हवा में बल्ला छोड़कर खास अंदाज में मनाया जश्न; खूब वायरल हो रहा वीडियो

<a href="https://ift.tt/TAUxVLa World Cup Squad 2023: कल वर्ल्ड कप के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन 15 खिलाड़ियों के नाम हो चुके हैं तय