Type Here to Get Search Results !

Watch: ‘इंडिया ने मैच फिक्स किया...’, गुस्से में ये क्या बोल गए शोएब अख्तर? वीडियो वायरल

Shoaib Akhtar On Indian Team: एशिया कप के सुपर-4 में भारतीय टीम ने अपना दूसरा मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेला था, जिसमें टीम ने 41 रनों से जीत दर्ज की थी. इस मैच में भारत की बैटिंग काफी खराब देखने को मिली थी, लेकिन गेंदबाज़ों ने टीम को शानदार जीत दिलाई. अब इस मैच को लेकर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो गुस्से में कहते हुए दिख रहे हैं, ‘इंडिया ने मैच में फिक्स किया.’

दरअसल शोएब अख्तर का ये वीडियो मंगलवार (12 सितंबर) को भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच के दौरान का है. श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ टीम इंडिया ने पाकिस्तान के लिए एशिया कप की फाइनल की राह आसान की. श्रीलंका के खिलाफ भारत की खराब बैटिंग देख सोशल मीडिया पर रिएक्शन आ रहे थे कि टीम इंडिया, पाकिस्तान को एशिया कप के फाइनल से बाहर करने के लिए खराब खेल रही है. हालांकि ने अख्तर ने अपनी वीडियो के ज़रिए बताया ये बिल्कुल गलत आरोप है.

अख्तर ने वीडियो में कहा, “मुझे नहीं पता कि तुम लोग क्या कर रहे हो. मुझे ये कहते हुए मीम्स और मैसेज आ रहे हैं कि ‘इंडिया ने मैच फिक्स किया है.’ वे पाकिस्तान को बाहर करने के लिए जानबूझकर हार रहे हैं. क्या तुम ठीक हो? वे अच्छी गेंदबाज़ी कर रहे हैं. वेल्लालागे और असालंका ने अच्छी गेंदबाज़ी की. आपने देखा वो 20 साल का बच्चा? उसने रन भी बनाए. मुझे इंडिया और बाकी देशों से फोनकॉल आ रहे हैं कि वो जाबूझकर हार रहे थे.”

अख्तर ने आगे कहा, “वो क्यों हारेंगे, मुझे बताओ? वो फाइनल में जाना चाहते हैं. आप बिना किसी वजह से मीम्स बना रहे हैं. भारत की ओर से यह अच्छा फाइटबैक था. जिस तरह से कुलदीप खेला, वो शानदार था. जसप्रीत बुमराह को देखिए, छोटे टोटल को बचाव करते हुए फाइट देखिए.”

शानदार गेंदबाज़ी की बदौलत भारत ने जीता मैच

श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में भारतीय टीम ने शानदार गेंदबाज़ी की बदौलत जीत हासिल की. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम 49.1 ओवर में 213 रन पर ऑलआउट हो गई थी. टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 53 रनों की अहम पारी खेली थी. रनों का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 41.3 ओवर में 172 रनों पर ही ढेर हो गई.

ये भी पढ़ें...

Watch: मैच के बीच विराट कोहली ने किया दिलचस्प डांस, शाहरुख खान के इस गाने पर खुद को रोक नहीं सके

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.