Type Here to Get Search Results !

राजौरी के कालाकोट आरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 9 पैरा कमांडो यूनिट के तीन जवान घायल

Rajouri Encounter: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कालाकोटे के जंगल के इलाके में तलाशी अभियान के दौरान सोमवार (02 अक्टूबर) की देर शाम को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो गई. इसमें 9 पैरा कमांडो स्पेशल यूनिट के 3 जवान घायल हुए हैं. इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, उन्होंने बताया कि संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सेना ने पुलिस के साथ मिलकर सोमवार तड़के कालाकोट इलाके में ब्रोह और सूम वन क्षेत्र की घेराबंदी कर दी थी. अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान देर शाम उस समय मुठभेड़ में बदल गई जब इलाके में छिपे आतंकवादियों ने घेराबंदी तोड़ने की कोशिश में बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी.

जंगल के सभी रास्तों को किया गया बंद

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए ये भी बताया कि भागने के सभी संभावित रास्तों को बंद करने के लिए इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है. इससे पहले दिन में, घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान गोलियों की आवाज सुनी गई थी, लेकिन बाद में ये साफ हुआ कि सुरक्षा बलों ने संदिग्ध आतंकवादियों की उपस्थिति की जांच करने के लिए गोलियां चलाईं थीं.

वहीं, अन्य घटना में एक बंदूकधारी ने श्रीनगर में पुराने शहर के कावदारा इलाके में एक नगर निगम पार्षद पर हमला किया गया. पार्षद पर उनके घर के बाहर कम से कम दो गोलियां चलाई गईं. उस पर पिस्तौल से गोलियां चलाई गईं. हालांकि वह बाल-बाल बच गए. पुलिस का कहना है कि पार्षद की पहचान माजिद शांगलू के रूप में हुई है. माजिद ने कहा कि उन्होंने गोलीबारी सुनी और दावों की पुष्टि कर रहे हैं. वहीं माजिद के परिवार का कहना है कि बुर्का पहने एक व्यक्ति ने गोलीबारी की और घटना के बाद माजिद ने उसका पीछा किया लेकिन हमलावर भागने में सफल रहा.

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir Encounter: '2 हैंड ग्रेनेड, 90 राउंड गोलियां, 2 एके राइफल..' कुपवाड़ा एनकाउंटर के बाद हथियारों का जखीरा बरामद

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.