Type Here to Get Search Results !

Asian Games 2023: शाहबाज अहमद को मिला T20I में डेब्यू का मौका, बांग्लादेश के खिलाफ ऐसी है भारत की प्लेइंग-11

IND vs BAN: एशियन गेम्स 2023 के पुरुष क्रिकेट इवेंट के पहले सेमीफाइनल में भारत और बांग्लादेश की टक्कर है. यहां भारतीय कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले  गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. भारतीय टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है. प्लेइंग-11 में आवेश खान की जगह शाहबाज अहमद को शामिल किया गया है. बता दें कि यह शाहबाज का पहला T20I मुकाबला है.

शाहबाज अहमद अपने इस टी20 इंटरनेशनल डेब्यू से पहले भारत के लिए वनडे डेब्यू कर चुके हैं. अब तक उन्होंने तीन वनडे मुकाबले खेले हैं. इन तीन मुकाबलों में उन्हें बल्लेबाजी में केवल चार गेंद का सामना करने का मौका मिल सका है. वहीं गेंदबाजी में उनके नाम तीन विकेट हैं.

शाहबाज अहमद को IPL में दमदार प्रदर्शन के बाद वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू का मौका मिला था. वह पिछले दो IPL से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए गेंद और बल्ले से प्रभावी प्रदर्शन करते रहे हैं. बहरहाल, शाहबाज को अब टी20 इंटरनेशनल में भी हाथ आजमाने का मौका मिल चुका है. देखना होगा कि वह अपने परफॉर्मेंस से आगे भी टीम में नियमित जगह बनाने में समर्थ हो पाते हैं या नहीं.

सेमीफाइनल जीते तो फाइनल में महामुकाबला!
टीम इंडिया आज अगर बांग्लादेश से सेमीफाइनल मुकाबला जीत लेती है तो फाइनल में उसकी भिड़ंत पाकिस्तान से हो सकती है. बता दें कि एशियन गेम्स के दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टीम का मुकाबला अफगानिस्तान से है.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
चीन के हांगझू में खेले जा रहे आज के भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबले में टीम इंडिया ने केवल एकमात्र बदलाव के साथ अपनी प्लेइंग-11 चुनी है.

टीम इंडिया: रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, आर साईं किशोर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह.

बांग्लादेश: परवेज होसैन एमन, महमुदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, सैफ हसन (कप्तान), अफीफ होसैन, शहादत होसैन, जाकिर अली (विकेटकीपर), रकीबुल हसन, मृत्युंजय चौधरी, हसन मुराद, रिपॉन मोंडल

यह भी पढ़ें...

Asian Games 2023: विमेंस कंपाउंड आर्चरी में भारत को गोल्ड, इस तिकड़ी ने चलाए सोने पर तीर

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.