India vs Afghanistan World Cup 2023: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को दिल्ली में खेले गए मैच में 8 विकेट से हरा दिया. भारत ने विश्व कप 2023 के 9वें मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया. इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने शतक जड़ा. वहीं विराट कोहली ने नाबाद अर्धशतक लगाया. मुकाबले के दौरान कोहली और नवीन उल हक के फैंस के बीच थोड़ा तकरार देखने को मिला. अफगानिस्तान की वाजमा अयूबी ने कोहली और नवीन के फैंस को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है.

दरअसल वाजमा अयूबी अफगानिस्तान से हैं. लेकिन वे टीम इंडिया की भी फैन हैं. उन्होंने एशिया कप 2023 के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कई पोस्ट किए थे. वाजमा ने दिल्ली में खेले गए मुकाबले के दौरान एक्स (ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया. वाजमा ने इसके साथ लिखा, ''दिल्ली है दिलवालों की. किंग विराट कोहली ने अपने फैंस से नवीन उल हक के फैंस के साथ चल रहे वॉर को बंद करने के लिए कहा. बाद में दोनों ने हाथ मिलाया और एक-दूसरे को गले लगाया. जो लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं किंग मेरे फेवरेट इंडियन प्लेयर क्यों हैं, ह उनके लिए. क्या जेस्चर है.'' वाजमा ने कोहली को अपना फेवरेट प्लेयर बताया है. यह बात नवीन उल हक के फैंस को बुरी लग सकती है.

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के दौरान कोहली और नवीन के बीच तकरार देखने को मिला था. इस मामले के बाद नवीन सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोल हो चुके हैं. दिल्ली में खेले गए मुकाबले के दौरान कोहली के फैंस ने मैदान पर फिर से नवीन को ट्रोल करना चाहा. लेकिन कोहली ने फैंस को इससे रोक दिया.

Delhi hai Dilwalo ki. King @imVkohli is asking his fans to stop the fan war on @imnaveenulhaq. Later, they shake hands and hug each other. To all those asking why the king is my favorite Indian player, what a gesture! 👏🏻🇮🇳🤝🇦🇫 pic.twitter.com/kJrCrQUMQp
— Wazhma Ayoubi 🇦🇫 (@WazhmaAyoubi) October 11, 2023

यह भी पढ़ें : <a href="https://ift.tt/M0I3PDZ vs AFG: टीम इंडिया की जीत पर रोहित शर्मा की प्रतिक्रिया, शतक को लेकर बताया क्या था प्लान