<p style="text-align: justify;"><strong>Karnataka New Chief Minister: </strong>सिद्धारमैया (Siddaramaiah) कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे. कांग्रेस ने डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम का पद देने का फैसला किया है. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लंबी चर्चा के बाद कर्नाटक में सरकार के गठन के लिए आम सहमति पर पहुंचे हैं. शपथ ग्रहण समारोह शनिवार (20 मई) को बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा.</p> <p style="text-align: justify;">सिद्धारमैया के नाम पर औपचारिक मुहर लगाने के लिए आज शाम सात बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. इसके बाद कांग्रेस नेता राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.</p> <p style="text-align: justify;"> </p>
