Type Here to Get Search Results !

SRH vs RCB: कोहली के तूफानी शतक से बैंगलोर की जीत, हैदराबाद को हराकर प्लेऑफ की उम्मीद को रखा बरकरार

IPL 2023 SRH vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने विराट कोहली के तूफानी शतक की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया. आईपीएल 2023 के 65वें मुकाबले में कोहली ने 63 गेंदों में 100 रन बनाए. आरसीबी ने इस जीत के साथ ही प्लेऑफ तक पहुंचने की उम्मीद को बरकरार रखा है. टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप 4 में पहुंच गई है. हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 186 रन बनाए थे. बैंगलोर ने 19.2 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया. हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन ने शतक जड़ा.

आरसीबी शानदार जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप 4 में पहुंच गई है. उसने अब तक 13 मैच खेले हैं और इस दौरान 7 में जीत दर्ज की है. बैंगलोर को 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. उसके पास 14 पॉइंट्स हैं.

कोहली के शानदार शतक से बैंगलोर की जीत -

हैदराबाद के दिए लक्ष्या का पीछा करने उतरे बैंगलोर के लिए कप्तान डु प्लेसिस और विराट कोहली ओपनिंग करने आए. इस दौरान दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई. इसके बाद कोहली 63 गेंदों में 100 रन बनाकर आउट हो गए. कोहली ने 12 चौके और 4 छक्के लगाए. उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने शिकार बनाया. इसके बाद डु प्लेसिस भी पवेलियन लौट गए. उन्होंने 47 गेंदों में 71 रन बनाए. डुप्लेसिस ने 7 चौके और 2 छक्के लगाए. अंत में ग्लेन मैक्सवेल 5 रन और ब्रेसवेल 4 रन बनाकर नाबाद रहे.

हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार और नटराजन ने एक-एक विकेट लिए. भुवनेश्वर कुमार काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने 4 ओवरों में 48 रन लुटाए. नटराजन ने 4 ओवरों में 34 रन दिए. कार्तिक त्यागी ने 1.2 ओवर में 21 रन दिए. मयंक डागर ने 4 ओवरों में 25 रन दिए.

हैदराबाद की पारी में क्लासेन का विस्फोटक शतक -

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी हैदराबाद के लिए क्लासेन ने विस्फोटक शतक जड़ा. उन्होंने नंबर 4 पर बैटिंग करते हुए 51 गेंदों में 104 रन बनाए. क्लासेन की पारी में 8 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. इस दौरान उनका 203.92 स्ट्राइक रेट रहा. क्लासेन हैदराबाद के लिए आईपीएल में शतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए.

इससे पहले अभिषेक त्रिपाठी 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें ब्रेसवेल ने चलता किया. ओपनर राहुल त्रिपाठी 12 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए. त्रिपाठी को भी ब्रेसवेल ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. कप्तान एडिन मार्करम 20 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए. अंत में हैरी ब्रूक 27 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने 19 गेंदों में 2 चौके और एक छक्का लगाया. ग्लेन फिलिप्स 5 रन बनाकर आउट हुए थे.

सिराज-ब्रेसवेल ने दिखाया बॉलिंग में कमाल -

आरसीबी के लिए सिराज ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवरों में महज 17 रन देकर एक विकेट लिया. ब्रेसवेल ने 2 ओवरों में 13 रन देकर 2 विकेट लिए. शाहबाज अहमद ने 3 ओवरों में 38 रन देकर एक विकेट लिया. हर्षल पटेल ने 4 ओवरों में 37 रन देकर एक विकेट लिया. कर्ण शर्मा और पर्नेल को एक भी विकेट नहीं मिला.

यह भी पढ़ें : <a href="https://ift.tt/HmTqkgX vs RCB: हेनरिक क्लासेन ने विस्फोटक शतक जड़कर रचा इतिहास, वॉर्नर-ब्रूक की लिस्ट में बनाई जगह

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.