AUS vs ENG, Ashes 2023: इंग्लैंड ने ओवल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है. इस मैच में पैट कमिंस की टीम को 49 रनों से हार का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया को मुकाबला जीतने के लिए 383 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन पूरी टीम 334 रनों पर सिमट गई. हालांकि, इस हार के बावजूद कंगारू टीम एशेज ट्रॉफी रिटेन करने में कामयाब रही. वहीं, यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई. ऑस्ट्रेलिया ने पहले दोनों टेस्ट मैच में इंग्लैंड को हराया. जबकि तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया. जबकि चौथा टेस्ट बराबरी पर खत्म हुआ.

डेविड वार्नर और उस्मान ख्वाजा की शानदा पारी, लेकिन...

ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में ओपनर उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उस्मान ख्वाजा ने 145 गेंदों पर 72 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके. डेविड वार्नर ने 106 गेंदों पर 60 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके जड़े. इसके अलावा स्टीव स्मिथ ने 94 गेंदों पर 54 रन बनाए. स्टीव स्मिथ ने अपनी पारी में 9 चौके जड़े. जबकि ट्रेविस हेड ने 70 गेंदों पर 43 रनों का योगदान दिया.

इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने 4 विकेट झटके. जबकि ऑफ स्पिनर मोईन अली ने 3 विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा स्टुअर्ट ब्रॉड को 2 कामयाबी मिली. जबकि मार्क वुड को 1-1 कामयाबी मिली.

ऐसा रहा ओवल टेस्ट का हाल

इससे पहले इंग्लैंड ने पहली पारी में 283 रन बनाए. जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 395 रन बनाए. इस तरह पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को 12 रनों की बढ़त मिली. इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 395 रन बनाए. इस तरह ऑस्ट्रेलिया को मैच जीतने के लिए 384 रनों का लक्ष्य मिला. इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में जो रूट ने सबसे ज्यादा रन बनाए. जो रूट ने 106 गेंदों पर 91 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 1 छक्के जड़े.

इसके अलावा विकटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने 103 गेंदों पर 78 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके जड़े. जबकि ओपनर जैक क्राउली ने 76 गेंदों पर 73 रन बनाए. इस खिलाड़ी ने अपनी पारी में 9 चौके जड़े. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क और टॉड मर्फी ने 4-4 विकेट झटके. जबकि तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और कप्तान पैट कमिंस ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/fWSNtyn Cup 2023: केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की नहीं हुई वापसी, एशिया कप में खेलने पर सवाल कायम

<a href="https://ift.tt/Nw0HfKj Cup 2023: टीम इंडिया पर फिर से मंडराया नंबर 4 का 'भूत', वर्ल्ड कप में होगा भारी नुकसान