Rohit Sharma And Yuzvendra Chahal: भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज़ के दूसरे मैच से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल को मारते हुए दिख रहे हैं. दूसरे मैच में रोहित शर्मा, विराट कोहली और युजवेंद्र चहल भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे. इसी बीच डगआउट में बैठे चहल के साथ रोहित शर्मा ने मस्ती की.

रोहित शर्मा की इस मस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि चहल के साथ विराट कोहली और जयदेव उनादकट भी बैठे हुए दिख रहे हैं. इसी बीच रोहित शर्मा भी आ जाते हैं और भारतीय कप्तान चलह को मज़ाकिया अंदाज़ में मारने लगते हैं. पहले वो चलह एक बार मारते हैं और फिर मज़ाकिया अंदाज़ में पकड़कर कूट देते हैं.

चहल की इस कुटाई को देख जयदेव उनादकट मुस्कुराने लगते हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी के साथ इधर-उधर धूम रहा है. वीडियो को शेयर कर कोई इसे रोहित शर्मा और चहल के बीच बेस्ट बॉन्ड बता रहा है, तो कई लोग अलग ही रिएक्शन दे रहे हैं. बता दें कि दूसरे मैच में भारत की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे थे.

भारत ने गंवाया दूसरा मैच

बारबाडोस में खेले गए दूसरे वनडे में भारतीय टीम को 6 विकेट के शिकस्त झेलनी पड़ी थी. मैच मे पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया 40.5 ओवर में महज़ 181 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. वेस्टइंडीज़ की टीम ने 36.4 ओवर में 4 विकेट पर आसानी के साथ रन चेज कर लिए थे. इस जीत के साथ वेस्टइंडीज़ ने सीरीज़ में 1-1 से बराबरी कर ली थी.

Rohit Sharma and Chahal bond is the best and most funniest in the team. 😂pic.twitter.com/fuAQLDazgl
— Vishal. (@SPORTYVISHAL) July 30, 2023

त्रिनिदाद में होगा निर्णाय मुकाबला

बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच तीसरा मुकाबला 1 अगस्त, मंगलवार को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के ज़रिए वनडे सीरीज़ का फैसला होगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि निर्णायक मुकाबले में कौन सी टीम बाज़ी मारती है.

ये भी पढ़ें...

Deodhar Trophy: CSK टीम के खिलाड़ी ने देवधर ट्रॉफी में दिखाया कमाल, लगाई चौके-छक्कों की झड़ी